ट्विटर ब्लू में कई बदलाव चाहते हैं एलन मस्क, बने कंपनी बोर्ड का हिस्सा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
एलन मस्क इन दिनों अपने ट्विटर फॉलोअर्स से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में बदलावों से जुड़े सुझाव मांग रहे हैं। माइक्रोब्लॉगिंग कंपनी के 9.2 प्रतिशत हिस्से के साथ एलन मस्क अब ट्विटर बोर्ड में शामिल हो गए हैं। बीते दिनों ट्विटर में एडिट बटन मिलने से जुड़े संकेत देने के बाद मस्क ने अब ट्विटर ब्लू से जुड़े बदलावों की ओर इशारा किया है। मस्क ट्विटर की आलोचना करते रहे हैं और प्लेटफॉर्म पर इस बारे में लिखते भी हैं।