कोंडागांव में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज दोपहर मुठभेड़ हुई। इसमें जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। उनके शव भी बरामद हुए। मौके से कुछ हथियार भी मिले। केशकाल ब्लॉक में जवान गश्त पर निकले तब गांव कुएंमारी के जंगलों में नक्सलियों ने उनपर हमला किया। इससे पहले कल डीआरजी के जवानों ने दंतेवाड़ा के गीदम क्षेत्र में मुठभेड़ में 2 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया था।
