पुलवामा में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इसकी जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया, 'अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। हालांकि दोनों की पहचान नहीं हो पाई है'। उन्होंने आगे बताया, 'आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना की 50 आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने हकरीपोरा इलाके में तलाशी अभियान चलाया।