श्रीनगर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्रीनगर में आज सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जिसमें एक आतंकी ढेर हुआ। पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मोर्चे पर हैं और दहशतगर्दों की तलाश जारी है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि कश्मीर के तीन युवकों का एक संगठन पाकिस्तानी आतंकी के संपर्क में है।
