शोपियां में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, एके 47 और एक पिस्तौल बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण कश्मीर के शोपियां के मेलहुरा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। उनसे एक एके 47 और एक पिस्तौल बरामद हुई। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी कल शाम मारा गया, जबकि एक अन्य आज ढेर हुआ। इससे पहले कल पुलवामा के गंगू इलाके के पास सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने हमला बोला। हमले में सीआरपीएफ का जवान घायल हुआ। इस दौरान अन्य जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकी वहां से भाग निकले।
