अटल सेतु पर कार खड़ी करके समुद्र में कूदा इंजीनियर, आर्थिक रूप से था परेशान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) से समुद्र में कूदकर एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डोंबिवली निवासी श्रीनिवासन कुरुतुरी के तौर पर हुई है। वह पेशे से इंजीनियर बताए जा रहे हैं। उन्होंने बुधवार दोपहर 12:24 बजे नवी मुंबई जाने वाली लेन से कूदकर जान दी। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह अपनी कार सेतु पर खड़ी करके समुद्र में कूदते दिख रहे हैं।