समस्तीपुर रेल मंडल के इंजीनियर ने स्क्रैप माफियाओं को बेचा रेल इंजन, दरोगा सस्पेंड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bepinku
समस्तीपुर लोको डीजल शेड के इंजीनियर राजीव रंजन झा ने डीएमई का फर्जी कार्यालय आदेश दिखाकर रेलवे मंडल के पूर्णियां कोर्ट स्टेशन के पास वर्षों से खड़ी छोटी लाइन का पुराना भाप इंजन स्क्रैप कारोबारी को बेचा। इसमें इंजीनियर राजीव रंजन झा, हेल्पर सुशील यादव समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया। इंजीनियर व हेल्पर के अलावा डीजल शेड पोस्ट पर तैनात दारोगा वीरेंद्र द्विवेदी तत्काल प्रभाव से निलंबित हुए।
