इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट की किताबें ऑडियो-डिजिटल मोड में मिलेंगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Telegraph India
इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट कॉलेजों के दृष्टिबाधित छात्रों के लिए किताबें ब्रेल लिपि, ऑडियो और डिजिटल मोड में मिलेंगी। आपको बता दें कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने तकनीकी कॉलेजों को ऐसे छात्रों के लिए किताब तैयार करने का आदेश दिया है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के पॉलिसी एंड अकादमिक प्लानिंग ब्यूरो के एडवाइजर-2 डॉ. रमेश उन्नीकृष्णन की ओर से सभी राज्यों और तकनीकी कॉलेजों को पत्र लिखा गया है।
