इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने बनाया कोरोना संदिग्ध का सैंपल ले सकने वाला रोबोट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में युवा इंजीनियर ने दो दोस्तों के साथ मिलकर कोरोना संक्रमण के इलाज में मदद करने के लिए एक रोबोट तैयार किया है। यह रोबोट संदिग्ध मरीज के सैंपल ले सकता है, क्वारैंटाइन वार्ड में जाकर मरीजों का हाल केबिन में बैठे डॉक्टर्स को दिखा सकता है। जरूरत पड़ने पर इसी रोबोट के जरिए डॉक्टर मरीज से बातचीत भी कर सकते हैं। यह मोबाइल से कनेक्ट हो सकता है।