x

EPFO ने 6 करोड़ कर्मचारियों को दिया तोहफा, 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbyte

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने आज (10 फरवरी) देश के करोड़ों कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। EPFO ने शनिवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.25 प्रतिशत की उच्च ब्याज दर तय की है। यह पिछले 3 वर्षों में सबसे अधिक ब्याज दर है। इससे पहले EPFO ने मार्च, 2023 में 2022-23 के लिए EPF पर ब्याज दर को 2021-22 के 8.10 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत किया था।