जपोरिझिया प्लांट पर यूक्रेन-रूस की गोलाबारी के चलते परमाणु हादसे के कगार पर यूरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Fox News
यूक्रेन और रूस की गोलाबारी की वजह से यूरोप विकराल परमाणु हादसे की दहलीज पर है। जपोरिझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र से कब्जा छोड़ने को रूस तैयार नहीं है तो यूक्रेन किसी भी कीमत पर इसे वापस हासिल करना चाहता है। हर दिन गोलाबारी से अनिष्ट की आशंका बढ़ती जा रही है। शनिवार को परमाणु संयंत्र के आसपास जबरदस्त गोलाबारी हुई। यूक्रेन और रूस ने इसके लिए एक-दूसरे पर आरोप मढ़ा।
