एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल की बर्फ में दबकर मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: zee news
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में द्रौपदी का डांडा-2 शिखर पर 17,000 फुट की ऊंचाई पर हुए भीषण हिमस्खलन में जान गंवाने वालों में मशहूर पर्वतारोही सविता कंसवाल भी शामिल हैं। सविता कंसवाल ने 15 दिन के भीतर माउंट एवरेस्ट और माउंट मकालू पर चढ़ाई करके राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया था। उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बुधवार को सविता कंसवाल की मृत्यु की पुष्टि की।
