सिक्किम में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, 100 घर क्षतिग्रस्त और पुल भी पानी में बहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
सिक्किम में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। कई सड़कें और संपत्तियां इससे प्रभावित हुई हैं। अब तक इसके कारण पश्चिम सिक्किम जिले में कई जगह भूस्खलन हुए, जिससे लगभग 100 घर क्षतिग्रस्त हो गए और पुल बह गए। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों ने कहा, ग्यालशिंग जिले के अंतर्गत डेंटम सब डिवीजन भी भूस्खलन का शिकार हुआ है, यहां घर और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं।
