दुनिया में हर छठा व्यक्ति भारतीय, सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना भारत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
भारत अब दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है। वहीं चीन की आबादी हमसे 29 लाख कम यानी 142 करोड़ 57 लाख है। बता दें, दुनिया भर में 8 अरब लोग रहते हैं। वहीं भारत में दुनिया की 17.6% आबादी रहती है, इस लिहाज से देखें दुनिया में हर छठा व्यक्ति भारतीय है।
