अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज से सभी को मिल सकेगा प्रवेश, प्रतिदिन आएंगे इतने दर्शक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
IITF 2021 में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। दो साल बाद लगने वाले मेले में इस बार प्रगति मैदान या सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर टिकट काउंटर नहीं होगा। पांच दिवसीय कार्य दिवस के बाद आज से सभी को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रवेश का अवसर मिलेगा। अधिकतम 25,000 दर्शक प्रतिदिन मेले में प्रवेश कर सकते हैं, इसलिए टिकटों की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
