कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ABP News
उत्तरी कश्मीर में लंबे वक्त से चल रही आतंकी साजिशों को लेकर भारतीय सेना ने मंगलवार को कुपवाड़ा में एक आतंकी दल की घेराबंदी की। सर्च ऑपरेशन के दौरान कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में 2-3 आतंकियों को घेरा गया, जिसके बाद से मुठभेड़ जारी है। इससे पहले सेना को हंदवाड़ा स्थित गनोपोरा में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने SOG व CRPF के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन करते हुए आतंकी दल का पता लगाकर ठोस कार्रवाई की।
