नवी मुंबई के पास उरन में केमिकल प्लांट में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Siasat
नवी मुंबई में आज एक केमिकल प्लांट में धमाका हुआ। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई और 5 गंभीर रूप से घायल हुए। नवी मुंबई के उरन में एक बिजली उत्पादन संयंत्र में ये विस्फोट हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैस टरबाइन पावर स्टेशन पर बॉयलर पंप में विस्फोट हो गया और आग लग गई। महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी ने कहा कि बॉयलर कुछ समय से बंद है।
