महरौली में पीएनजी पाइपलाइन में गैस लीक से विस्फोट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
दक्षिण दिल्ली इलाके के राजपुर खुर्द गांव में बृहस्पतिवार रात अचानक पीएनजी पाइप लाइन से गैस लीक होने के कारण विस्फोट हो गया। वहीं, इसकी चपेट में आने से एक शख्स घायल हो गया। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक पीएनजी पाइप लाइन से गैस लीक होने के कारण यहां पर हुआ विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए।
