आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी में एक स्टोर रूम में विस्फोट, 10 घर क्षतिग्रस्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी में विस्फोट के कारण बड़ा हादसा हुआ। यहां विस्फोटक सामग्री के फटने से 10 घर क्षतिग्रस्त हुए। हालांकि संपत्ति के अलावा किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। ये घटना वीरवसाराम मंडल के रायकुडुरु गांव में गुरुवार रात घटी। दरअसल, पटाखों के एक कारोबारी ने राजमुंदरी से कच्चा माल लाकर स्टोर रूम में रख दिया था, जिसके फटने से ये हादसा हुआ।
