गुजरात के भरूच में कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 मजदूरों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
गुजरात के भरूच में एक कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। जिसमें 6 मजदूरों की मौत हुई। अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनिट में सुबह 3 बजे ये विस्फोट हुआ। पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर राहत एवम् बचाव अभियान चला रखा है। रिएक्टर में विस्फोट से कारखाने में आग लगी। बता दें, डिस्टिलेशन प्रक्रिया के दौरान अचानक ये विस्फोट हो गया था।
