हिमाचल प्रदेश के ऊना में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 7 कामगारों की जिंदा जलकर मौत, 12 बुरी तरह झुलसे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की तहसील हरोली में आज एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी स्थित इस पटाखा फैक्टरी में काम कर रहे सात कामगारों की जिंदा जलकर मौत हुई। जबकि 12 कामगार झुलसे। जिन्हें उपचार के लिए सियान अस्पताल बाथड़ी भेजा गया। दो की हालत गंभीर है। विस्फोट के समय फैक्टरी में 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। सुबह 10:15 बजे आग लगी।