आयरलैंड से फोन करके फेसबुक अधिकारियों ने मुंबई में रुकवाई खुदकुशी!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई में एक व्यक्ति फेसबुक लाइव पर सुसाइड करने वाला था। जैसे ही आयरलैंड में बैठे फेसबुक अधिकारियों को इसका पता लगा। उन्होंने तुरंत दिल्ली पुलिस को फोन कर ये जानकारी दी। पुलिस मंडावली स्थित युवक के घर पहुंची तो पता चला युवक मुंबई में है। दिल्ली पुलिस द्वारा आनन-फानन में मुंबई पुलिस से संपर्क साधा गया और मुंबई पुलिस ने सुसाइड की कोशिश को रुकवाया। युवक अपनी पत्नी का अकाउंट यूज कर रहा था।
