चीन के हेनान प्रांत में कारखाने में लगी आग, 36 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चीन के हेनान प्रांत में एक कारखाने में आग लगी। हादसे में करीब 36 लोगों की मौत हुई। घटना अन्यांग शहर की है। दो अन्य लोग घायल हुए और दो लोग लापता हैं। आग सोमवार शाम करीब 4 बजे लगी। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। करीब 200 से ज्यादा राहतकर्मी और करीब 60 दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिशों में जुटे रहे।
