सरकार को दिया अल्टीमेटम खत्म, आज से किसानों के देशव्यापी आंदोलन की तैयारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar ujala
लखीमपुर खीरी मामले में किसान संगठनों का सरकार को दिया अल्टीमेटम खत्म हो रहा है। इस मामले में अब किसान संगठन देशभर में प्रदर्शन की तैयारियां शुरू कर रहे हैं। किसान नेताओं के अनुसार, 12 अक्तूबर को किसानों और पत्रकार, जो शहीद हुए, उनके लिए तिकुनिया में अंतिम अरदास करेंगे। किसान 12 तारीख को लखीमपुर खीरी पहुंचेगे। इस दिन हर राज्य में किसान संगठन शहरों में कैंडल मार्च भी निकालेंगे।
