सीमाओं से किसानों की वापसी शुरू, विजय रैली के बाद आज खाली होंगे आंदोलन स्थल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
शुक्रवार को सिंघू बॉर्डर का नजारा किसी खत्म हुए मेले जैसा था। जहां बंधी गठरियां, सिमटा तिरपाल, उखड़े पड़े बंबू व सड़क किनारे एक के ऊपर एक कुर्सियों के खड़े गट्ठर और लाउडस्पीकर पर बजते पंजाबी गानों इस बात की तस्दीक कर रहे थे कि उनकी मांगें आखिरकार सरकार को माननी ही पड़ी। वहीं सीमाओं से किसानों की वापसी शुरू हुई। आंदोलन स्थल विजय रैली के बाद आज खाली होंगे।
