पिता ने की भूख से रोती हुई मासूम बेटी की हत्या, किया अत्महत्या का प्रयास
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में कर्ज में डूबे एक तकनीकी विशेषज्ञ द्वारा भूख से रोती हुई अपनी ढाई वर्षीय मासूम बेटी की हत्या करने और फिर आत्महत्या के लिए झील में कूदने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि, झील में पानी कम होने से वह बच गया और अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बेटी की हत्या का पछतावा होने, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण अन्य कोई रास्ता न होने की बात कही है।