सास-ससुर की हत्या की आरोपित बहू ने तिहाड़ जेल में लगाई फांसी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद डबल मर्डर की आरोपित एक महिला ने बीती रात चुन्नी से जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला जेल संख्या-छह में बंद थी। महिला ने अपने सास-ससुर की हत्या की थी। वहीं महिला का पति सतीश भी हत्या के आरोप में तिहाड़ में ही बंद है। जेल प्रशासन मामले की छानबीन में जुटा है। अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।