एफबीआई ने न्यू जर्सी के सिनेगॉग पर हमले की आशंका जताई, लोगों से सतर्क रहने को कहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
न्यू जर्सी के सिनेगॉग पर हमले की आशंका जताते हुए एफबीआई ने यहूदी लोगों से कहा कि वे अपनी और प्रार्थना स्थलों की सुरक्षा करें। सावधान रहें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को सूचित करें। जांच एजेंसी ने कहा कि वह हर खतरे को गंभीरता से लेती है और कानून का पालन कराने वाली एजेंसियों तथा समुदाय के लोगों के के साथ मिलकर एहतियाती कदम उठा रही है।
