सर्दी शुरू होते ही घुसपैठ की आशंका, आतंकियों ने लॉन्च पैड बदले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: india tv news
कश्मीर में जारी बर्फबारी के चलते एलओसी के पार बैठे आतंकियों ने अपने बेस जम्मू की अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर शिफ्ट कर दिए। इस खुफिया इनपुट के बाद सेना और सुरक्षाबलों ने भी रणनीति बदल ली है। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ के ऐसे ही कई संभावित पॉइंट तलाशकर सुरक्षा बढ़ा दी है। दरअसल, आतंकी संगठनों के हैंडलर सीमा पर फेंसिंग तोड़कर घुसपैठियों के छोटे समूह को धकेलने की कोशिश करते हैं।
