x

महिला यात्री ने मास्क पहनने से किया इनकार तो फ्लाइट करानी पड़ी वापस लैंड

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: India TV News

अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट 129 यात्रियों के साथ लंदन जा रही थी। यात्रा के दौरान फ्लाइट में बैठी एक महिला यात्री को मास्क पहनने के लिए कहा गया लेकिन उसने इनकार कर दिया जिसके चलते पायलट को विमान वापस लैंड करना पड़ा। इससे अन्य यात्रियों को असुविधा हुई। 40 वर्षीय महिला यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया। एयरलाइंस ने असुविधा के लिए सभी यात्रियों से माफी मांगी।