बलूचिस्तान में फिदायीन हमले, 4 सैनिकों की मौत, 10 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news24online
बलूचिस्तान के सिबी जिले में फिदायीन हमले में 4 सैनिक मारे गए और 10 गंभीर रूप से घायल हुए। हमलावर की पहचान इस्लामिक स्टेट खुरासान आतंकी अब्दुल रहमान अल बकिस्तानी के रूप में हुई। हमले में आईईडी इस्तेमाल हुई। हफ्ते भर पहले भी आतंकियों ने सिबी जिले को निशाना बनाया था। तब सालाना मेले में हुए ब्लास्ट में 5 जवानों की मौत हुई, जबकि 28 लोग घायल हो गए थे।
