आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बस-डंपर की टक्कर में 4 की मौत, 45 लोग घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: aajtak
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं. ये रोड एक्सीडेंट (सैफ़ई इलाके के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ. घटना की सूचना के बाद डीएम, एसएसपी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. गंभीर रूप से घायल 42 लोगों को सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है.