लखनऊ के हजरतगंज के होटल में लगी भीषण आग, 18 लोगों का रेस्क्यू, कई अभी-भी फंसे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news9live
लखनऊ के हजरतगंज के सुल्तानगंज इलाके में स्थित लिवाना होटल में आज सुबह लगी भीषण आग को बुझाने की कोशिशें जारी हैं। इस दौरान 18 लोगों को बचाया गया। आग में झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल भेजा गया। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है। कुछ लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर दमकल विभाग की 15 गाडियां तो एम्बुलेंस की 6 गाड़ियां पहुंची।
