मुंबई के एक इमारत में लगी भीषण आग, मस्जिद बंदर इलाके में 20 दुकानें जलकर खाक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: PTI
दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में शनिवार देर शाम दो मंजिला एक इमारत में आग लग गई, जिसमें 20 दुकानें जलकर खाक हो गयीं. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक आग पर देर रात करीब 11 बजे तक काबू पा लिया गया. आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अधिकारी ने बताया कि यह इमारत जुम्मा मस्जिद के पास अब्दुल रहमान स्ट्रीट और जांजीकर स्ट्रीट के व्यस्त जंक्शन पर स्थित है.