इस्लामाबाद की संडे मार्केट में लगी भीषण आग, 300 दुकानें जलकर खाक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: abp live
इस्लामाबाद की संडे मार्केट में लगी भीषण आग में 300 दुकानें और स्टॉल जलकर खाक हुए। आग मार्केट के गेट नंबर 7 के पास लगी, जहां पुराने कपड़े और कालीन बेचे जाते हैं। दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगी हैं। बता दें, आग बुझाने के लिए पाकिस्तानी एयरफोर्स के दो गाड़ियों को भी लगाया गया है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
