मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक एंबुलेंस और चार कारों में टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई है। करीब आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना पोल संख्या 76 और 78 के बीच अलसुबह 2 बजकर 20 मिनट पर घटी। हादसे में घायल सभी 13 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।
