सीरिया में इस्लामिक स्टेट और कुर्द सेना के बीच 5 दिनों से संघर्ष जारी, 136 से अधिक लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
सीरिया में इस्लामिक स्टेट और कुर्द सेना के बीच पिछले 5 दिनों से जारी संघर्ष के वजह से हजारों लोगों ने अपना घर छोड़कर पलायन किया। इस संघर्ष के दौरान 136 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। यह खूनी संघर्ष 20 जनवरी से तब शुरू हुआ, जब आईएसआईएस के 100 से अधिक लड़ाकों ने अपने साथी आतंकवादियों को छुड़ाने हल-हसाका शहर की ग्वेरान जेल पर हमला कर दिया।
