हिमालय की गोद में होगा फिल्म महोत्सव, 24 से 28 सितंबर तक होगा आयोजन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
हिमालय की गोद में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए लद्दाख में 24 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक हिमालयन फिल्म महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। लद्दाख में अपनी तरह के इस पहले महोत्सव में 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस दौरान शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। इसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कहानी, सिनेमेटोग्राफर और एडिटर का पुरस्कार दिया जाएगा।
