वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से असम और त्रिपुरा दौरे रहेंगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Businessstandard
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज असम और त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के मुताबिक वित्त मंत्री गुवाहाटी में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करने को लेकर एक अलंकरण समारोह में भाग लेंगी।पुरस्कार की घोषणा इस वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर की गई थी।