नाटों में शामिल हुआ फिनलैंड, बना 31वां सदस्य
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wsj
फिनलैंड नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन का नया मेंबर बन गया। वो इस मिलिट्री अलायंस में शामिल होने वाला 31वां देश है। नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोलनबर्ग ने मंगलवार को ऐलान किया कि फिनलैंड अब नाटो का मेंबर बन गया। वहीं, रूस को नाटो का विस्तार सख्त नागवार गुजरा। क्रेमलिन से जारी बयान में कहा गया- फिनलैंड को नाटो में शामिल करना एक तरह से रूस की सिक्योरिटी पर हमला है।
