फिनलैंड लगातार पांचवें साल सबसे खुशहाल देश, 139वें स्थान पर भारत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सबसे खुशहाल देश की रैंकिंग में फिनलैंड लगातार पांचवें साल अव्वल रहा। इसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड, स्विटजरलैंड और नीदरलैंड लिस्ट में शामिल हैं। भारत 139वें स्थान पर है। जबकि पाकिस्तान 121वें स्थान पर है। बता दें कि सर्बिया, बुल्गारिया और रोमानिया कुछ ऐसे मुल्क हैं जहां बेहतर जीवन जीने की परिस्थितियां सुधरी हैं। वहीं लेबनान, वेनेजुएला और अफगानिस्तान ऐसे देश हैं जो कि इस सूची में अंतिम पायदानों पर हैं।
