दुर्घटना के समय कार चला रहीं महिला डॉक्टर के खिलाफ FIR
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दुर्घटना के समय साइरस मिस्त्री की कार चला रहीं डॉक्टर अनहिता पंडोले के खिलाफ महाराष्ट्र के पालघर जिले में FIR दर्ज की गई है। उनके खिलाफ तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाकर जान लेने के आरोप में भारतीय दंड संहिता (IPC) और मोटर वाहन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। कार के डाटा के विश्लेषण के बाद मर्सिडीज बेंज की रिपोर्ट और अनहिता के पति डेरियस के बयान के आधार पर ये कार्रवाई की गई है।