x

बार का लाइसेंस लेने के लिए फर्जीवाड़े के आरोप में समीर वानखेड़े के खिलाफ FIR

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ ठाणे में मामला दर्ज किया गया है। उन पर बार का लाइसेंस लेने के लिए गलत उम्र बताने और दस्तावेजों में छेड़छाड़ का आरोप है। ठाणे के कोपारी में दर्ज FIR में वानखेड़े को धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े और झूठी जानकारी देने समेत अन्य आरोपों में आरोपी बनाया गया है। बता दें कि NCB में रहते हुए वानखेड़े लगातार सुर्खियों में रहे थे।