दो महिला पत्रकारों के खिलाफ FIR, पुलिस पर धमकाने का आरोप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
त्रिपुरा में पिछले महीने हुई हिंसा के दौरान एक मस्जिद को नुकसान पहुंचाए जाने की खबर करने वाली दो महिला पत्रकारों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। महिला पत्रकारों ने पुलिस पर उन्हें डराने-धमकाने और होटल से बाहर न निकलने देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने उन्हें धमकाने के आरोपों से इनकार किया है।