पुलवामा अटैक के बाद AMU छात्र ने किया ट्वीट,‘How’s the jaish, यूनिवर्सिटी ने किया निलंबित
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: News 18
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में CRPF के जवानों पर हुए हमले के बाद ट्वीटर पर हाउज द जैश, ग्रेट सर पोस्ट करने वाले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र बसीम हिलाल को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में IPC की धारा 153 और IT एक्ट की धारा 67ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालाकि ट्वीट वायरल होने के बाद हिलाल ने अपना अकाउंट बंद कर दिया है. बता दें कि हिलाल कश्मीर का रहने वाला है और BSC गणित का छात्र है.
