थाईलैंड के नाइट क्लब में लगी आग, 40 की मौत, 10 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
थाईलैंड में शुक्रवार एक नाइट क्लब में भीषण आग लगी। आग की चपेट में आने से 40 लोगों की मौत हुई और 10 बुरी तरह झुलसे। नाइट क्लब में आग की घटना चोनुबरी प्रांत के सट्टाहिप जिले में हुई। यह नाइट क्लब थाईलैंड की राजधानी बैंकाक के दक्षिण पूर्व में स्थित है। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागते देखा जा रहा है।
