राजौरी गार्डन में टेंट हाउस में लगी आग; दमकल की 23 गाड़ियां मौके पर मौजूद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में बीती रात एक टेंट हाउस में आग लगी। दमकल की 23 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना एचडीएफसी बैंक के पास स्थित विशाल एन्क्लेव के पास बताई जा रही है। फायर ऑफिसर ने बताया कि उन्हें रात 1 बजे कॉल आई कि टेंट हाउस में आग लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
