x

मुंबई के कुर्ला में कपड़े के गोदाम में लगी आग

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Free Press Journal

मुंबई के कुर्ला में बीती रात एक कपड़े के गोदाम में आग लगी। दमकल विभाग की 4 टीमों ने आग पर काबू पाया। आग मामूली थी, जिसके चलते कोई घायल नहीं हुआ। जब आग लगी उस वक्त गोदाम में कुछ मजदूर मौजूद थे। सभी को वहां से निकाला गया। दमकल कर्मियों के मुताबिक, आग बुझा दी गई है। आग किस वजह से लगी, इसका पता अब तक नहीं लग सका।