क्यूबा में ऑयल डिपो में बिजली गिरने से लगी आग, 1 की मौत, 120 से ज्यादा घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
क्यूबा के मतंजस शहर में बीते दिनों एक ऑयल डिपो में बिजली गिरी। इस दौरान ऑयल डिपो में आग लग गई। उस वक्त घटनास्थल पर मौजूद 120 से ज्यादा लोग घायल हुए। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घटनास्थल से 1 व्यक्ति का शव मिला है। वहीं, 17 दमकलकर्मियों के लापता होने की भी खबर है। लोगों ने बताया कि बिजली गिरने के बाद 4 धमाकों की आवाज सुनी गई।
