वडोदरा में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुजरात के हरनी में टिम्बर मार्केट की दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग संभवत: पटाखा विस्फोट के कारण लगी थी। वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी पार्थ ब्रह्मभट्ट ने कहा कि करीब 16 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। 90 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया है और बाकी इलाके को ठंडा किया जा रहा है। कितने लोग इस आगजनी में हताहत हुए इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
